रेस्तरां में लगी आग, बाल-बाल बचे सभी लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-15 में एक फूड चेन रेस्तरां में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी मानी जा रही है। दमकल विभाग ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को चोट नहीं आई। बड़ा हादसा टल गया।

faridabad major fire in sector 15 restaurant all people narrowly escaped

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर-15 स्थित एक फूड चेन रेस्तरां में शुक्रवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही रेस्तरां में धुआं फैलने लगा, जिसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन कर्मचारियों और दमकल विभाग की सतर्कता से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।