पिकअप की टक्कर से हेल्पर की जान गई

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिलासपुर में विश्वास होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार राहुल कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार शाम को हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

helpless death of helper in pickup collision in bilaspur companion seriously injured

n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : थाना एरिया में विश्वास होटल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदौली के राहुल कुमार (26) तावड़ू के अनतारा मैक्स में हेल्पर थे। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम, राहुल अपने दोस्त संजय सिंह सेंगर के साथ बाइक पर बिलासपुर कमरे पर लौट रहे थे। विश्वास होटल के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, इसमें राहुल की मौत हो गई।