n NBT न्यूज, नूंह : ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा दे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाबिद गांव बदरपुर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दे आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, इसमें दो सिम कार्ड थे। जांच में पता लगा इन नंबरों पर राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में ऑनलाइन ठगी की शिकायते हैं।


