n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने जून माह में दो सप्ताह के दौरान नो पार्किंग एरिया में खड़े 720 वाहनों को TOW किया। जीएमडीए की ओर से नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाने के बाद भी लोग अपने वाहन इन एरिया में पार्क करते हैं। जिसके चलते 1 से 14 जून तक ऐसे वाहनों को उठाने का ड्राइव चलाया गया। एक वाहन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया जाता है।


