सफाईकर्मियों के शोषण का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में सफाई कर्मचारियों के शोषण का मामला सामने आया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। 15 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को ईएसआई, पीएफ और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

allegations of exploitation of noida sanitation workers chandrashekhar azad writes to cm yogi demands high level inquiry

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों के शोषण की शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को ईएसआई, पीएफ और ग्रेच्युटी जैसी वैधानिक सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। सांसद ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने कहा कि सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन कई संगठन होने के कारण कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं।

रेकमेंडेड खबरें