n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल गर्मियों की छुट्टी के बाद मंगलवार से फिर से खुलेंगे। इसको लेकर डीजी स्कूल मोनिका रानी व शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि पहले दिन बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाए।
आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने से पहले परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं के कोनों, फर्नीचर, अलमारियों और अन्य संसाधनों की समुचित जांच हो। वहीं, यूपी बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि माध्यमिक स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे, जबकि, बेसिक स्कूलों को भीषण गर्मी में खोला जा रहा है। गर्मी को देखते हुए इसे सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाना चाहिए।


