फिलहाल भारत में प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक मुख्य रूप से प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट तक सीमित है। मर्सिडीज-बेंज से पहले बीएमडब्ल्यू भी इस तकनीक के साथ XM लॉन्च कर चुकी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.55 करोड़ रुपये है।
हालांकि, आने वाले समय में यह तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। कई मास सेगमेंट की कंपनियां भी अब इस तकनीक को आम खरीदारों के बजट में लाने की तैयारी कर चुकी हैं। इसी कड़ी में बीवाईडी (BYD) अपनी 'सील यू' (BYD Seal U) को इस तकनीक के साथ इस साल के अंत तक उतार सकती है।
JSW मोटर्स के भी Jetour T2 PHEV को बाजार में लाने की सुगबुगाहट तेज है।


