NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : सरकार ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 5% तक हिस्सा बेचने के लिए 352 रुपये/शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया। DIPAM सेक्रेटरी अरुणीश चावला ने सोमवार को बताया कि GIC में ऑफर फॉर सेल नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए मंगलवार को, वहीं रिटेल निवेशकों और GIC के कर्मचारियों के लिए बुधवार को खुलेगा। सरकार 2% हिस्सा ऑफर कर रही है, साथ में 3% और हिस्से के लिए ग्रीन शू ऑप्शन रखा गया है।


