सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगी निशुल्क साइकल

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद छात्रों को अब निशुल्क साइकिलें मिलेंगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली से राशि सीधे छात्रों के खातों में भेजी जाएगी। इससे छात्र अपनी साइकिल खरीद सकेंगे और स्कूल आने-जाने में आसानी होगी।

government school students to get free cycles education department releases budget

n NBT न्यूज, गुड़गांव : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा से जोड़कर रखने और उनकी स्कूल तक पहुंच आसान बनाने के लिए उन्हें निशुल्क साइकल मुहैया कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए जिलेवार बजट जारी कर दिया गया है। गुड़गांव को इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का बजट मिला है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों को पात्र छात्रों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के छात्रों को ये साइकलें दी जाएंगी। इस योजना का लाभ सीधे छात्रों तक पहुंचाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। पात्र छात्रों के वेरिफिकेशन के बाद निर्धारित राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी जिससे वे साइकिल खरीद सकेंगे।

रेकमेंडेड खबरें