खाना नहीं बनाने पर कर दी पत्नी की हत्या, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-93 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में घर लौटे पति ने खाना न बनने पर अपनी पत्नी की बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति रातभर उसी कमरे में सोता रहा। सुबह उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और फरार हो गया।

husband beat wife to death with a rolling pin for not cooking accused absconding

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-93: शहर में सेक्टर-93 पुलिस चौकी एरिया में मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी की बेलन से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पति रातभर उसी कमरे में सोता रहा। सुबह आरोपी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम साहिब साहनी है। बताया गया कि रविवार रात को आरोपी शराब के नशे में घर लौटा था। घर में पत्नी से खाना बनाने को लेकर उसकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आरोपी ने आपा खो दिया और रसोई में रखा बेलन उठाकर पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए। इससे पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस: सुबह जब आरोपी की नींद खुली तो उसने मीना को मृत देख पड़ोसियों को जानकारी दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या पुलिस को बुलाता, आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें