महिला को भेजा आपत्तिजनक व धमकीभरा ई-मेल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के सुशांत लोक-1 में एक महिला को आपत्तिजनक और धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ई-मेल में अश्लील बातें लिखी थीं और धमकी दी गई थी। पुलिस ई-मेल आईडी का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम की मदद ले रही है।

obscene and threatening email sent to woman case registered in cyber crime police station

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सुशांत लोक-1 एरिया में रहने वाली एक महिला को ई-मेल से आपत्तिजनक बातें लिखने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 13 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक ई-मेल भेजा। जिसमें आरोपी ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील बातें लिखी थीं। महिला का आरोप है कि इस हरकत से उनकी गरिमा और मान-सम्मान को ठेस पहुंची है, साथ ही ई-मेल में उन्हें धमकी भी दी गई है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जिस ई-मेल आईडी से यह धमकी भरा और आपत्तिजनक मेल भेजा गया, तकनीकी टीम की सहायता से उसका पता लगाया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें