nआईएएनएस, मुरादाबाद: सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाया और देश के 'बहुसंख्यक' को जहरीला बताया है। इसके साथ ही सपा सांसद ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों के एक-दूसरे पर विश्वास में कमी आई है।
एक तथाकथित विडियो में सांसद कह रहे हैं कि मैं मुरादाबाद या संभल जैसे क्षेत्रों में बात करता हूं तो लोगों को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यहां ज्यादातर वो लोग होते हैं, जो एक लंबे अरसे से सपा के समर्थक और ताकत रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज यूपी और देश के अंदर आपस में, जो कभी एक-दूसरे पर विश्वास होता था, उसमें धर्म के आधार पर काफी कमी आई है और वह विश्वास टूटा है। बताया जा रहा है कि सांसद ने मुरादाबाद में सपा के पीडीए सम्मेलन में शिरकत करते हुए यह बात कही थी।


