यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 21 हज़ार 410 चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। पिछले एक हफ्ते में 21,410 चालान काटे गए हैं। इन चालानों से 1 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। विभिन्न उल्लंघनों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना शामिल है।

traffic rule violations in gurgaon 21410 challans in a week rs 171 crore fine

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने जिले भर में एक सप्ताह के दौरान कुल 21,410 चालान किए। इन चालानों के एवज में 1 करोड़ 71 लाख 77 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे, मुंबई एक्सप्रेसवे समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर हेवी वीकल और अन्य वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 1,237, रोड मार्किंग उल्लंघन 244, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 760, बिना सीट बेल्ट 528, ड्राइवर बिना हेल्मेट 743, ड्रंक ड्राइविंग 559, रॉन्ग पार्किंग 1,204, डेंजरस यू-टर्न 119, ट्रिपल राइडिंग 187, ओवरस्पीड 55, वाहन चलाते समय मोबाइल यूज के 37, ध्वनि प्रदूषण 25 और लेन चेंज 1,492 चालान किए गए। इसके अलावा सीसीटीवी के माध्यम से 9,090 चालान किए गए। इनमें लेन चेंज 3,620, नो-एंट्री 3,690, ओवरस्पीडिंग 7, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 318, ड्राइवर बिना हेल्मेट 267, ट्रिपल राइडिंग 89, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 650 चालान किए गए।

रेकमेंडेड खबरें