साइन बोर्ड के पोल से टकराई बाइक, कंपनीकर्मी की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर एक दुखद सड़क हादसा हुआ। एक निजी कंपनी में काम करने वाले भीमसेन अपनी बाइक से लौट रहे थे। एक यूनिवर्सिटी के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में भीमसेन के सिर में गंभीर चोटें आईं।

tragic accident on yamuna expressway bike collides with sign board company employee dies

n NBT न्यूज, दनकौर : यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान हापुड़ निवासी 34 वर्षीय भीमसेन के रूप में हुई है। भीमसेन दनकौर की निजी कंपनी में कार्यरत थे। जब वे बाइक से दनकौर लौट रहे थे, तभी एक यूनिवर्सिटी के पास बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई। भीमसेन के सिर पर लगा हेलमेट भी टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें