Unknown Persons Body Found In Noida Drain Murder Suspected
नाले में मिला शव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
नोएडा के सेक्टर 126 में सुल्तानपुर गांव के पास एक नाले में सोमवार शाम को एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच जारी है।
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर 126 थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नाले में सोमवार शाम को व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वहीं आसपास के लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है।