करीब 75 दिनों तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम चरणबद्ध ढंग से 7.50 रुपये/लीटर बढ़ाए हैं। 15 मई को पहली बार पेट्रोल-डीजल का दाम 3 रुपये/लीटर बढ़ाने के बाद भी पेट्रोल पर अंडर-रिकवरी 11 रुपये और डीजल पर 39 रुपये के करीब थी। सुजाता शर्मा ने कहा, 'अब भी पेट्रोल पर अंडर-रिकवरी करीब 3 रुपये/लीटर और डीजल पर लगभग 27 रुपये/लीटर है। घरेलू LPG सिलिंडर पर यह लगभग 700 रुपये है।' वहीं, सबनवीस ने कहा, 'ATF, LPG और डीजल पर ज्यादा नुकसान को देखते हुए अभी दाम घटाने की गुंजाइश नहीं है। कंपनियां वैश्विक कीमतों में स्थिरता दिखने पर ही दाम घटाएंगी।'


