बैंक फ्रॉड में एक और IAS लंबी छुट्टी पर, कई पर CBI की नज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम
बैंक फ्रॉड में एक और IAS लंबी छुट्टी पर, कई पर CBI की नज़र

NBT न्यूज, चंडीगढ़

बैंक घोटाले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हरियाणा के एक आईएएस अधिकारी शनिवार को लंबे अवकाश पर चले गए हैं। आईएएस ने घर शिफ्ट करने का कारण बताकर 28 अगस्त तक छुट्टी ली है। पंचकूला नगर निगम के पूर्व आयुक्त और आईएएस आर के सिंह की गिरफ्तारी के बाद दागी आईएएस अधिकारियों में भगदड़ मची हुई है। सभी आरोपी अधिकारी सीबीआई की जांच से बचने के लिए बीच का रास्ता तलाश रहे हैं। IDFC-AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में सीबीआई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी 2007 बैच के IAS अधिकारी डीके बेहरा भी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। बेहरा मौजूदा समय में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं। इससे पहले गवर्नर असीम घोष सहित कई विभागों की जिम्मेदारी थी, लेकिन जब इस स्कैम का खुलासा हुआ तो उनसे सभी विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी। सीबीआई की जांच से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में सामने आया है कि बेहरा के फर्जी हस्ताक्षर कर कई चेक और डेबिट नोट प्रोसेस किए गए। ये सब उनके डिपार्टमेंट से ट्रांसफर होने के बाद हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह 28 अक्टूबर 2025 को पद छोड़ चुके थे। इसके बावजूद उनके नाम से लेनदेन जारी रहे।

सूत्रों की माने तो CBI ने डीके बेहरा से पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली है। एजेंसी उनसे पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों कर रहे हैं।