g NBT न्यूज, भिवंडी : देश और राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार और शैक्षणिक धोखाधड़ी के विरोध में एनसीपी (एसपी) की ओर से केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध किया गया। जिसके लिए एनसीपी शहर अध्यक्ष शोएब खान गुड्डू के नेतृत्व में एनसीपी कार्यालय से मोर्चा निकालकर उपविभागीय कार्यालय के सामने जोरदार आंदोलन किया गया।
जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मोर्चे में एनसीपी शहर अध्यक्ष शोयेब खान गुड्डू साइकिल चलाकर उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे।
आंदोलन में फराज बाहुद्दीन, इमरान खान, हलीम अंसारी, अरशद अंसारी, डॉ. तालीश मोमिन, सुरेंद्र मुले, सुरेश पाटील, मुमताज अंसारी, तुफैल फारूकी, हारून खान, स्वाति कांबले आदि मौजूद थे। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगे और कई जरूरी मूद्दे उठाये गए।



