सीलिंग का डर...

नवभारतटाइम्स.कॉम
fear of sealing in dlf phase 3 thousands of tenants on the verge of homelessness

n NBT न्यूज, DLF फेज- 3

हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीएलएफ एरिया में अवैध निर्माणों पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी एक्शन जारी रहा। 200 से ज्यादा कमरे सील किए गए। ऐसे में इस इलाके में किराये पर रहने वाले हजारों लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि अब लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार भी नहीं कर रहे, बल्कि खबर मिलते ही पीजी (पेइंग गेस्ट) और किराए के मकान खाली कर रहे हैं। कई जगह किरायेदार अपना सामान पैक करते और नए ठिकाने तलाशते नजर आ रहे हैं। गुरुवार से शुरू हुए अभियान के बाद एरिया में चर्चा तेजी से फैल गई कि आने वाले दिनों में और भी बिल्डिंगों पर कार्रवाई हो सकती है। इस इलाके में बड़ी संख्या में छात्र, आईटी प्रफेशनल और दूसरे राज्यों से नौकरी के लिए आए लोग किराये पर रहते हैं। ऐसे लोगों ने खुद ही नए आशियाने की तलाश शुरू कर दी है।