n NBT न्यूज, लखनऊ: मां जानकी सेवा न्यास की ओर से धर्म, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शनिवार को 1090 चौराहा (लोहिया पथ) पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और 'हरित भंडारे' का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों से प्रेरित और अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी के मार्गदर्शन में शुरू हुए कार्यक्रम में विभा सिंह ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर सुधा, पूजा, कोमल, आकांक्षा, अनुराधा, चित्रा, कृतिका, रश्मि, तविशी, ज्योत्सना, किरण, मंजुला, मीनाक्षी, ईशा, ममता, रोशनी, रेशु, शाम्भवी, पूजा गुप्ता, पुष्पा, राखी, संयोगिता, शिवानी, नीलम, सुमन, उर्वशी, दीप्ति और अमिता शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रशांत भाटिया ने सभी से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।



