NH-9 पर 110 अवैध कट, NHAI चलाएगा बुलडोज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम
nhais bulldozer to run on 110 illegal cuts on nh 9 action after supreme court order

Akhandpratap.Singh

@timesofindia.com

n गाजियाबाद : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ लगते NH-9 पर यूपी गेट से डासना के बीच करीब 20 किमी के दायरे में दोनों तरफ 110 अवैध कटों की पहचान की है। अधिकारियों के मुताबिक, हाइवे के किनारे बने शोरूम, पेट्रोल पंप, होटल, ढाबों और यहां तक कि कॉलेजों ने भी डिवाइडर और किनारे तोड़कर अवैध कट बना रखे हैं। ऐसे लोगों को नोटिस िदए हैं। यदि कब्जों को नहीं हटाया तो एनएचएआई कार्रवाई करेगा। बता दें कि पिछले साल 2 और 3 नवंबर को राजस्थान के फलौदी और तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसों में 34 लोगों की जान चली गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल को हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सभी अवैध अतिक्रमण और अनाधिकृत ढांचों को हटाने का आदेश दिया था।

2025 में गाजियाबाद में 1097 सड़क हादसे हुए, जिनमें 400 लोगों की मौत और 849 गंभीर रूप से घायल हुए। यहां इंदिरापुरम के पास, आम्रपाली विलेज के पास, मणिपाल अस्पताल, जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स, आदित्य वर्ल्ड सिटी, गुलमोहर बैंक्विट हॉल और राष्ट्रीय इस्पात निगम के पास अवैध कट बने हैं।