चिमनी पर नहीं लगा था सेंसर 28 फैक्ट्रियों की बिजली काटी

नवभारतटाइम्स.कॉम
pollution control power cut for 28 factories for not installing chimney sensors

n NBT रिपोर्ट, टीएचए : प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने नियमों का पालन न करने वाली 28 फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर बिजली काट दी है। इन इकाइयों ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के निर्देशों के बावजूद अपनी चिमनियों पर ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) नहीं लगाया था। इसके लिए पहले कई बार नोटिस और रिमाइंडर भी भेजे गए थे। यूपीपीसीबी के अनुसार, नवंबर में सभी संबंधित फैक्ट्रियों को OCEMS लगाने के लिए छह महीने का समय दिया था। 28 इकाइयों ने अनुपालन नहीं किया। सबसे अधिक कार्रवाई लोनी और बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में हुई है। OCEMS एक डिजिटल सिस्टम है, जो फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और गैसों की लगातार निगरानी करता है और डेटा सीधे सीपीसीबी व यूपीपीसीबी पोर्टल तक पहुंचाता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन होने तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी।