फिर रोडरेज, कार रुकवाकर हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम
roadrage at rajiv chowk car stopped and windows smashed goons attacked

n NBT रिपोर्ट, राजीव चौक

मिलेनियम सिटी में फिर से रोडरेज का मामला आया है। राजीव चौक पर शनिवार को लापरवाही से एसयूवी चला रहे दबंगों ने एक कार सवार को घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ डाले। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाले अभिषेक चौधरी ने बताया कि वह शनिवार को एक मीटिंग के लिए सोहना रोड पर आए थे। काम निपटाने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में एक अन्य कार चालक लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। अभिषेक ने गाड़ी को साइड नहीं दी। वह अपनी गाड़ी नियमों के अनुसार ड्राइव करते रहे। जिस पर लापरवाही से ड्राइविंग कर रहे युवक ने अपनी एसयूवी उनकी कार के आगे लगाकर उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। अभिषेक ने बचकर गाड़ी आगे बढ़ाई। जैसे ही राजीव चौक सिग्नल पर लाल बत्ती होने के कारण अभिषेक की गाड़ी रुकी, गाड़ी सवार युवकों ने उन्हें घेरकर कार के शीशे तोड़ दिए गए।