‘बेहरा को नया घर अलॉट हुआ था’

नवभारतटाइम्स.कॉम
speculation rises as dk behra shifts to new house goes on long leave amidst cbi probe

CBI की सक्रियता के बीच डीके बेहरा के लंबी छुट्टी पर जाने को लेकर भी चर्चा है। वे 28 अगस्त तक छुट् टी पर गए हैं। हालांकि, उन्होंने छुट्टी का कारण चंडीगढ़ में अपना घर शिफ्ट करना बताया। दरअसल, अभी वह सेक्टर- 7 में 719 नंबर घर में रह रहे हैं। उन्हें इसी साल सेक्टर-7 में दूसरा (बड़ा घर) 20 अलॉट हो गया है, जिसमें जरूरी निर्माण कार्य पूर हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब वह उस नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। घोटाले की जांच में CBI वित्तीय लेन-देन , बैंक खातों के संचालन, निवेश संबंधी फैसलों और प्रशासनिक मंजूरियों की पड़ताल कर रही है। जांच का फोकस उन पर भी है, जो उस समय निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थे। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी फाइल रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदारियों की कड़ियां जोड़ रही है। सीबीआई ने 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दी।