शनिवार को मंगल जैसे भंडारे

नवभारतटाइम्स.कॉम
शनिवार को मंगल जैसे भंडारे

n NBT न्यूज, लखनऊः ज्येष्ठ मास के शनिवार को राजधानी में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ सुंदरकांड पाठ व भंडारों का आयोजन हुआ।

हनुमत धाम मंदिर में हुआ भंडारा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अपनी माता शशि प्रभा बंसल की स्मृति में हनुमत धाम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, डॉ. सुधाकर त्रिपाठी, डॉ. रामकुमार तिवारी, डॉ. सुनीत मिश्रा, राजीव बंसल और संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी सहित कई लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

एकांतेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा:

बाग के केकेसी रोड स्थित एकांतेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे की धूम रही। इस अवसर पर कैंट बोर्ड सदस्य प्रमोद शर्मा, कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), बजरंग दल के जिला संयोजक, एडवोकेट संजय दुबे, श्याम सिंह, शिवांश मिश्रा व सिद्धार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।