n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : शहर में चल रहे गैर-कानूनी निर्माण कार्यों पर जीडीए ने दो सुपरवाइजरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया, जबकि पांच इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल की कार्रवाई के तहत जोन-4 में तैनात सुपरवाइजर सुभाष और जोन-3 के योगेश साहनी को गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों की जवाबदेही तय कर जोन-4 के सहायक अभियंता विनय कुमार वर्मा और अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा को कारण बताओ नोटिस दिया है। जोन-3 में अवैध वेयरहाउस (गोदाम) बनने के मामले में सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल, अनुज कुमार और अवर अभियंता धनंजय वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।



