कैंसर मरीज़ से कुकर्म के आरोपी ASI, होमगार्ड सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम
cancer patient sodomy case asi and homeguard suspended sit to investigate

NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र ः जिले में बोन कैंसर के मरीज के साथ लाडवा थाने में कुकर्म और मारपीट के मामले आरोपी पुलिसकर्मी और होमगार्ड को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी ASI संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और कुकर्म की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। कुकर्म मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी। शुक्रवार की रात SP चंद्र मोहन ने दो पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की।