nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : ग्लोबल एजुकेशन ऐंड ट्रेनिंग इन्स्टिट्यूट की ओर से सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय ‘ एड लीडरशिप-2026 ’ शनिवार को खत्म हुई। इसमें ‘कंपीट विद योरसेल्फ’ रिसर्च पोर्टल लॉन्च हुआ। इजिप्ट, जापान, नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए 2000 से अधिक शिक्षाविदों ने गुणवत्तापूर्ण, तनावमुक्त शिक्षा देने का संकल्प लिया।

