KGP पर हाइवा से गिराए थे पत्थर, चालक अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
driver who dropped stones from hyva on kgp arrested akhilesh yadav targets

n NBT न्यूज, दादरी : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर चक्रसेनपुर गांव के पास चार दिन पहले चलते हाइवा से सड़क पर पत्थर गिराकर फरार होने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्थरों से ओवरलोड भरे हाइवा को भरतपुर (राजस्थान) से गाजियाबाद लेकर जा रहा था। हरियाणा की एनफोर्समेंट टीम के पीछा करने पर उसने यू-टर्न लेकर गलत दिशा में वाहन दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिराते हुए फरार हो गया था। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को चालक अरबाज खान (अलवर) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि -यूपी पुलिस बेचारी क्या-क्या करे, भाजपा सरकार के लिए अवैध वसूली करे या अवैध माल लदे ट्रक का पीछा करे या सड़क साफ़ करे।