QS रैंकिंग में SGPGI की बड़ी छलांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
sgpgi makes big leap in qs rankings included in 401 450 band in medicine

nNBT न्यूज, लखनऊ: चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लखनऊ के दो प्रमुख संस्थानों ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट-2026 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ( एसजीपीजीआई ) ने मेडिसिन विषय में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 401-450 बैंड में जगह बनाई है, जबकि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ( केजीएमयू ) लगातार दूसरे वर्ष 701-850 बैंड में बना हुआ है।

पिछले वर्ष एसजीपीजीआई 551-600 बैंड में था। इस बार संस्थान ने करीब 150 स्थानों की छलांग लगाई है। संस्थान को एकेडमिक रेपुटेशन में 54.2 और शोध पत्रों के उद्धरण (साइटेशन) में 66.5 अंक मिले हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक उच्च गुणवत्ता वाले शोध, वैज्ञानिक प्रकाशनों में वृद्धि और चिकित्सा शिक्षा में सुधार का सकारात्मक असर रैंकिंग में दिखा है।

वहीं, केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और मरीजों के उपचार की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।