जीएनएम प्रवेश परीक्षा में आगरा का के आयुष बने टॉपर

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
gnm entrance exam agras ayush yadav tops two girls in top 3

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ( एबीवीएमयू ) की ओर से आयोजित जीएनएम (जनरल नर्सिंग ऐंड मिडवाइफरी) प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। आगरा के आयुष यादव ने 100 में 95 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि टॉप-3 में दो छात्राएं शामिल हैं। आगरा की सलोनी दूसरे और गोंडा की ललिता मौर्या तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने भी 92 अंक हासिल किए हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में 75 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 31,784 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि सरकारी और निजी संस्थानों में जीएनएम कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर पंजीकरण कर कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। इसके बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। इस बार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में 92 फीसदी से अधिक छात्राएं थीं। प्रदेश में जीएनएम की करीब 18,500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एबीवीएमयू के कुलपति डॉ.अमित देवगन ने कहा कि जीएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।