सुरों और आत्मीयता से सराबोर हुई 'राग रंग' संध्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
third musical evening of raag rang in lucknow confluence of melodies and affection

nNBT न्यूज, लखनऊ : संगीत प्रेमियों के मंच ‘राग रंग’ ने शनिवार को अपनी तीसरी संगीतमय संध्या का आयोजन गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में किया। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर ‘राग रंग’ की यात्रा को याद करते हुए संस्था के एडमिन अनूप सिन्हा ने बताया कि सचिव मनोज कपूर, डायरेक्टर देवेंद्र मेंघी एवं राग रंग परिवार के अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों से शुरू हुई यह पहल आज संगीत प्रेमियों के एक बड़े परिवार का रूप ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि ‘राग रंग’ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आत्मीयता है। यहां संगीत प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं, बल्कि सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम है।