सेक्टरों और सोसायटियों में होंगे आयोजन

नवभारतटाइम्स.कॉम
international yoga day grand events to be held in faridabads sectors and societies

आरडब्ल्यूएस और सामाजिक संगठनों की ओर से जोरों से की जा रही तैयारी

बुलाए जा रहे हैं योग प्रशिक्षक , बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को किया जा रहा प्रेरित

NBT न्यूज, फरीदाबाद : शहर में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। सेक्टरों और सोसायटियों में विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जोरों से तैयारी की जा रही है। योगासन कराने के लिए योग प्रशिक्षकों को बुलाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि योग व ध्यान सत्र से वातावरण में साकारात्मक ऊर्जा भर जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सेक्टर-39 दयालबाग में रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आरडब्ल्यूएस के प्रेसिडेंट डीएस राणा ने बताया कि सुबह योग सत्र का आयोजन होगा, जिसके लिए प्रशिक्षित योग शिक्षकों को बुलाया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों से जोड़ना है। सेक्टर-29 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डिवाइन ब्लिस योगा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर योग गुरु रुचि विरमानी द्वारा महिलाओं को योगासन कराया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-21ए और सेक्टर-21सी में आरडब्ल्यूए की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-88 बीपीटीपी एफ-ब्लॉक, पुरी अमनविलास ओलिव कोर्ट सोसायटी, आरपीएस सवाना, पुरी प्राणायाम सोसायटी आदि में योग दिवस मनाया जाएगा।