हमले में तीन घायल, 15 पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम
jind attack by entering house due to enmity three injured case registered against 15

NBT न्यूज, जींद

गांव ढांडाखेड़ी में रंजिशन घर में घुस हमला कर तीन लोगों को घायल करने पर शनिवार को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव ढांडा खेड़ी निवासी मूर्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी रण सिंह परिवार से रंजिश चली आ रही है। गत 18 जून को रण सिंह का बेटा सुरेश आया और उसके पति नफे सिंह के साथ गाली गलौज करने लगा। उस समय तो आरोपित चला गया। बीती मध्यरात्री के बाद रण सिंह परिवार के लोग उनके घर में घुस आए और ा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।