ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का धरना जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
lawyers protest against e registry continues work stalled lakhs of revenue affected

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : जनपद में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को आंदोलन के 10वें दिन प्रदर्शनकारियों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ई-रजिस्ट्री प्रणाली आम जनता और पेशेवरों के लिए व्यावहारिक रूप से जटिल है, जिससे दस्तावेजी कार्यों में भारी बाधा आ रही है। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। डीड राइटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस व्यवस्था को वापस नहीं लिया गया, तो सोमवार से आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। फिलहाल सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर कामकाज ठप रहने से लाखों का राजस्व प्रभावित हो रहा है।