मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम
major fire on the third floor of a house in dadri goods worth lakhs turned to ashes

n NBT न्यूज, दादरी : जीटी रोड स्थित धोबी वाली गली में शनिवार सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मकान की छत पर रखा टेंट का सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मकान मालिक हसनुद्दीन कपड़ों की धुलाई और प्रेस का काम करते हैं। छत पर टेंट में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। आग से लाखों का सामान जल गया।