n NBT न्यूज, हथीन : मलाई गांव के युवक नौमान की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उटावड़ के थाना प्रभारी दिनेश यादव ने कई स्थानों पर छापेमारी की। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी ने छापेमारी जिस समय की उस समय मलाई स्थित आरोपियों के घरों पर ताले लगे मिले। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी भूमिगत हो गए हैं। मृतक नौमान के पिता हन्नान ने इस मामले में 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि 12 जून को मलाई निवासी हन्नान के परिवार के लोगों पर हमला किया गया। इस हमले में नौमान को गम्भीर चोटें आईं। चोटों के इलाज के दौरान नौमान की 18 जून को मौत हो गई।


