डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा, होगी जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम
newborn dies at dadri chc negligence alleged against health workers investigation to be held

n NBT न्यूज दादरी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को डिलिवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अरविंद कुमार ने बताया कि पत्नी श्वेता को शनिवार सुबह सीएचसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि उस समय केवल एक स्टाफ नर्स थी। महिला डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचीं। स्टाफ नर्स ने महिला के पति व वहां तैनात गार्ड की मदद से डिलिवरी कराई। डीएम ने कहा कि यदि डॉक्टर अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जांच के लिए तीन अफसरों की समिति गठित की जाएगी।