n NBT न्यूज, फरीदाबाद : ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट पाली में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जाएगा। इस अवसर पर शनिवार को ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकंडरी स्कूल में संस्थापक योगीराज ओमप्रकाश ने सभी बच्चों को योग अभ्यास करवाया। इस दौरान छात्रों को स्तूप का अभ्यास करवाया गया।
योग कार्यक्रम में 160 लोगों ने भाग लिया : फरीदाबाद पलवल बॉर्डर पर स्थित देवली भगोला में एक कंपनी में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक नरेश कुमार ग्रोवर और श्रीचंद सुनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 160 लोगों ने भाग लिया।


