1600 गाड़ियों का टैक्स बकाया, होगी कुर्की

नवभारतटाइम्स.कॉम
1600 vehicles have tax arrears seizure to occur lakhs of revenue lost rto strict
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में 7.50 टन से ऊपर की छह हजार से ज्यादा गाड़ियों को पुराने नियमों की तरह ही टैक्स जमा करना है। गाड़ियों के ज्यादातर संचालकों ने कोविड के बाद से अब तक टैक्स नहीं जमा किया है। इनके ऊपर लाखों रुपये का बकाया है। आरटीओ ने 1600 गाड़ियों की लिस्ट निकाली है। इन्हें डीएम को भेजा जाएगा जिससे इनकी कुर्की की जाएगी।

पिछले दिनों सरकार ने आदेश दिया है कि 7.50 टन से नीचे की कमर्शल गाड़ियों का वन टाइम टैक्स जमा होगा। इससे ऊपर की गाड़ियां इस नियम के दायरे से बाहर हैं। इनमें बस, ट्रक आते हैं। इनको अभी तिमाही और छमाही टैक्स देने की सुविधा है। इसके बाद भी ये टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। कई गाड़ियों पर छह से सात लाख रुपये तक का बकाया है। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ की ओर से टैक्स वसूली को लेकर कई नोटिसें जारी की चुकीं हैं। ज्यादातर वाहन स्वामियों ने इन नोटिसों का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने ऐसी गाड़ियों की लिस्ट खंगाली है। उनके ऊपर बकाए का पूरा हिसाब किताब निकाला है। मसलन, किस गाड़ी का कबसे और कितने बकाया है। इन गाड़ियों के टैक्स बकाये की नोटिस की डिटेल जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उनसे अपील की गई है कि टैक्स बकाया के रूप में इनसे भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।