Gosainganj Jeweler Shot In Both Legs And Robbed Of Lakhs In Jewelry Miscreants Also Took Scooter
सराफा कारोबारी को दोनों पैरों में गोली मारकर लूटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोसाईंगंज : गोसाईंगंज में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने स्कूटी सवार जूलर को गोली मारकर लूट लिया। वारदात के बाद हमलावर सराफा कारोबारी की लाखों रुपये की जूलरी से भरा बैग और उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। दोनों पैरों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जूलर सचिन सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेठी कस्बे के पटवन टोला निवासी सचिन ने बताया कि वह मंगलवार रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। दुकान से 200 मीटर दूर अमेठी में पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और जूलरी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसमें एक गोली उनके एक पैर में और दूसरी गोली दूसरे पैर में लगी। सचिन के लहूलुहान होकर गिरते ही बदमाश बैग और स्कूटी लेकर फरार हो गए।