राजस्व से जुड़े लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम
instructions to speed up disposal of revenue cases deputy commissioner holds review meeting
n NBT रिपोर्ट, लघु सचिवालय: जिले में लंबित राजस्व मामलों के निपटान में तेजी लाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लंबित रिकवरी, म्यूटेशन, जमाबंदी, लैंड डिमार्केशन और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रगति का आकलन किया गया। ज्यादा जोर लंबित रिकवरी मामलों पर दिया गया। अधिकारियों से कहा कि किसी संस्था की संपत्तियां जिले की अलग-अलग तहसीलों में हैं तो संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें।

म्यूटेशन से जुड़े मामलों में भी निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का जल्द समाधान किया जाए। लैंड डिमार्केशन सहित अन्य राजस्व सेवाओं की भी समीक्षा की गई। बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गुड़गांव के एसडीएम हितेंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।