'पेंशनधारकों के हितों की करेंगे रक्षा'

नवभारतटाइम्स.कॉम
pensioners welfare associations resolve to protect the interests of pensioners
nNBT न्यूज, लखनऊ : जवाहर भवन में मंगलवार को पेंशनर्स वेलफेयर असोसिएशन की बैठक हुई। महामंत्री दिलीप कुमार सक्सेना ने कहा कि पेंशनधारकों के कार्य समयबद्ध तरीके से कराए जाएंगे और भीषण गर्मी को देखते हुए उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास होंगे। बैठक में 8वें वेतन आयोग और शासन की कुछ नीतियों का विरोध भी दर्ज किया गया।

असोसिएशन ने केंद्र व राज्य सरकार तथा अन्य संगठनों के साथ समन्वय बनाकर पेंशनरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।