Greenery In Tower Of Justice To Increase By 52 Lakhs Green Development Preparations Begin
"52 लाख से बढ़ेगी टावर ऑफ जस्टिस की हरियाली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : टावर ऑफ जस्टिस परियोजना के तहत भवन निर्माण के साथ अब परिसर की लैंडस्केपिंग और ग्रीन डिवेलपमेंट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। PWD की ओर से 52.33 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत परिसर में उद्यान, लॉन, पौधरोपण और अन्य लैंडस्केपिंग काम किए जाएंगे। पहले और दूसरे वर्ष तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। इसमें लैंडस्केपिंग विकसित करने के साथ उसकी नियमित देखरेख भी शामिल रहेगी। टावर ऑफ जस्टिस गुड़गांव की महत्वपूर्ण न्यायिक परियोजनाओं में शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि ग्रीन और सुव्यवस्थित परिसर न केवल भवन की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि वकीलों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा।