TC ऑफिस पहुंचे नौकरी से निकाले गए कर्मी

नवभारतटाइम्स.कॉम
outsourced employees fired from jobs protest at tc office threaten self immolation
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : परिवहन विभाग में आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने का मामला गंभीर हो गया है। मंगलवार को परिवहन आयुक्त (TC) मुख्यालय पर पहुंचे कर्मियों ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह कर लेंगे। कर्मचारियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों पर नौकरी के लिए घूस लेने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि एक माह बाद ही 40 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया। अब ये कर्मचारी दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (आईटी) वीके सिंह ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों ने मुलाकात की है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।