1628 Applications For Graduation In Jhajjar Nehru College Competition For 1200 Seats
झज्जर के नेहरू कॉलेज में ग्रैजुएशन के लिए 1628 आवेदन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, झज्जर : शिक्षा विभाग ने स्नातक के दाखिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून करने के बाद अब मेरिट लिस्ट जारी करने और फीस भरने का एक बार फिर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नेहरू कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि स्टूडेंट ऑनलाइन फार्म में 1 जुलाई तक संशोधन कर सकते हैं। नेहरू कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए मंगलवार शाम तक 1628 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 754, बीसीए की 80 सीटों के लिए 250, बीबीए की 80 सीटों के लिए 140, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 150, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 125, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 147 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 62 आवेदन किए गए हैं।