जर्मनी के बैंक का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा GMRL ऑफिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
german bank delegation reaches gmrl office discusses mobilizing financial resources for metro project
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : मेट्रो रेल परियोजना के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की दिशा में जर्मनी का सरकारी विकास बैंक KFW (क्रेडीटानस्टाल्ट फर विडेराउफबाउ) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को GMRL के गुड़गांव हेडक्वार्टर के दौरे पर रहा। तीन जर्मन अधिकारी और एक भारतीय विशेषज्ञ शामिल रहे। जानकारी के अनुसार दौरा चार दिवसीय है। बुधवार को टीम दिल्ली के वर्ल्ड बैंक ऑफिस भी जाएगी। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल जीएमआरएल अधिकारियों के साथ प्रॉजेक्ट से संबंधित प्रजेंटेशन देखने के साथ तकनीकी और वित्तीय पहलुओं पर चर्चा करेगा। हालांकि लोन की रकम या पैकेज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक टीम ने मेट्रो साइट का निरीक्षण किया है। टीम मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 और साइबर सिटी तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की प्रगति, निर्माण की तैयारियों और परियोजना की वित्तीय आवश्यकताओं का भी आकलन करेगा।