Modinagar Two Youths On Bike Injured In Scooty Collision On Tibra Road Report Filed
स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मोदीनगर : तिबड़ा रोड रजवाहे की पटरी पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गांव सीकरी कलां निवासी शुभम दोस्त मनीष के साथ बाइक से तिबड़ा रोड जा रहे थे। रजवाहा पटरी पर सामने से आ रही स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शुभम और मनीष घायल हो गए। मामले में स्कूटी सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।