SIT जांच में चढ़ावा चोरी की पुष्टि

नवभारतटाइम्स.कॉम
SIT जांच में चढ़ावा चोरी की पुष्टि
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोपों की जांच को गठित एसआईटी ने मंगलवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद सौंप दी। 20 पन्नों की रिपोर्ट में एसआईटी ने मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही गहन जांच कराए जाने की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। संदिग्धों पर एफआईआर करवाने और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पुनर्गठन की भी सिफारिश की है। एसआईटी ने पिछले पांच साल में आए चढ़ावे का ऑडिट करवाने और किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव दिया है। एसआईटी ने मंदिर में नकदी चोरी के साथ ही चढ़ाए गए आभूषणों और शिलाओं के भी गायब होने का उल्लेख किया है। आपको बता दें कि 13 जून को योगी सरकार ने एसआईटी का गठन कर एक हफ्ते में प्रारंभिक रिपोर्ट देने को कहा था।

8राज्य सरकार जल्द ले सकती है एेक्शन : पेज 9