261 Crore Paddy Missing Rice Mill Owner Arrested Fir Against Lady Partner
2.61 करोड़ का धान गायब, कारोबारी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,करनाल
करनाल में एक राइस मिल मालिक को 1000 टन धान गायब करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कारोबारी की लेडी पार्टनर पर एफआईआर दर्ज की गई है। गायब हुए धान की कीमत बाजार में करीब 2.61 करोड़ रुपये है। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशासन ने जिले की सभी राइस मिलों में सरकारी धान और चावल के स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया। जांच में पाया कि यूनाइटेड फूड राइस मिल में दस्तावेजों के अनुसार जितना धान मौजूद होना चाहिए था, मौके पर उससे करीब 1000 टन धान कम मिला। शेखपुरा खालसा स्थित मिल मालिक नसीब सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। सरकारी धान के गबन के खेल में नसीब सिंह की महिला पार्टनर के अलावा फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। सभी जिले की राइस मिलों में सरकारी धान के स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया।